Digiqole Ad Digiqole Ad

गणतंत्र दिवस 2022 की परेड में हिस्सा लेने वाली 5 राज गर्ल्स बटालियन की तीन कैडेट्स सम्मानित

 गणतंत्र दिवस 2022 की परेड में हिस्सा लेने वाली 5 राज गर्ल्स बटालियन की तीन कैडेट्स सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2022 की परेड में हिस्सा लेने वाली 5 राज गर्ल्स बटालियन की तीन कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

सम्राट पृथ्वी राज कॉलेज अजमेर से कैडेट मस्तु देवी, सोफिया कॉलेज की कैडेट अवन्तिका राठौड तथा भूपाल नोबल्स कॉलेज की कैडेट विभूति सुखवाल ने दिल्ली में 18 दिसंबर से 30 जनवरी तक आयोजित रिपब्लिक डे केम्प के तहत प्रधानमंत्री रैली, फ्लैग एरिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान निदेशालय का नेतृत्व किया।

कैडेट्स की इन्हीं उपलब्धियों के लिए यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल अखिलेष खन्ना ने कैडेट्स को सम्मानित किया व स्मृति चिह्न प्रदान किये। इस मौके पर यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी, मेजर छाया कोरवाल, सूबेदार मेजर सतीश कुमार तथा भूपाल नोबल्स महाविद्यालय की एएनओ केप्टन अनीता राठौड़ उपस्थित थे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *