एम.पी.यू.ए.टी का 17वां दीक्षांत समारोह

 एम.पी.यू.ए.टी का 17वां दीक्षांत समारोह
  • समारोह में कुल 42 स्वर्ण पदक किए प्रदान
  • प्राकृतिक खेती पर डिग्री काॅर्स होगा शुरू

कुलाधिपति एवं प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत ऋषि एवं कृषि संस्कृति से ओतप्रोत राष्ट्र है। ऋषि का अर्थ है कि जो भूत, भविष्य और वर्तमान की दृष्टि रखता है और उसी के अनुरूप अपने शिष्यों में ज्ञान की ज्यांेति प्रज्जवलित करते हो। इसी प्रकार कृषि संस्कृति के अंतर्गत धरती-धन उगाने और परिश्रम के साथ जीवन यापन पर सदैव हमारी संस्कृति में जोर दिया गया है।

राज्यपाल मिश्र बुधवार को यहां विवेकानंद सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सत्रहवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह मे 864 स्नातक (बीएससी), 201 स्नातकोŸार (एमएससी) व 74 विद्या-वाचस्पति छात्र-छात्राओं को दीक्षा प्रदान करने के साथ ही उपाधियां 42 स्वर्ण पदक से नवाजा। राज्यपाल ने इस वर्ष का कुलाधिपति स्वर्ण पदक सुश्री दीक्षा शर्मा एमएससी कृषि (सत्य विज्ञान) को प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और कृषि पर विशेष ध्यान देकर ही हम सही मायने में राष्ट्र को समृद्ध बना सकते हैं। राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार खाद्य और पोषण सुरक्षा ही है। हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति के बाद देश खाद्य व पोषण सुरक्षा में आज आत्मनिर्भर जरूर बन गया है, लेकिन यह अंत नहीं है। हमे अभी विकसित भारत के स्वप्न को साकार करना है। इसके लिए हमें कृषि निर्यात को बढ़ाना होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि भूमि की उर्वर शक्ति और जैव विविधता पर खतरा न मंडराए।

उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति खाद्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के उपरांत भी जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग अभी भी अल्पपोषण व कुपोषण की विपदा झेल रहा है। कृषि में आमूलचूल परिवर्तन से ही इन चुनौतियों का सामना करना संभव है। कृषि अनुसंधान व शोध में स्थानीय जरूरतों के मुताबिक सकारात्मक बदलाव हांे।

उन्होने कहा कि कृषि में महिलाओं की भुमिका आज भी महत्वपूर्ण है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शोध से पता चलता है कि प्रमुख फसलों के उत्पादन में महिलाओ की भागीदारी 75 प्रतिशत, बागवानी में 79 प्रतिशत, फसल कटाई उपरांत कार्यों में 51 प्रतिशत तथा पशुपालन व मत्स्यपालन में 95 प्रतिशत है। इसी के मद्देनजर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 15 अक्टूबर को महिला कृषक दिवस मनाने की पहल की है।

इस मौके पर उन्होंने प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि एकलिंगजी के दीवान के रूप में यहां के महाराणाओं की परम्परा पूरे भारत में अद्भुत है। महाराणा प्रताप शौर्य और पराक्रम के साथ ही कृषि और प्रौद्योगिकी से भी निकट से जुड़े रहे हैं।

राज्यपाल ने उदाहरण देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप के एक दरबानी पंडित थे- चक्रपाणि मिश्र। उन्होंने प्रताप के कहने पर ही पौधों और फसलों से जुड़े ज्ञान पर महत्वपूर्ण शोधपाक लेखन किया। मेवाड़ की जल संरक्षण परम्परा है, यहां के औषधीय पौधों के बारे में दुर्लभ जानकारियां चक्रपाणि मिन ने अपने ग्रंथ ‘विश्ववल्लम’ में निरुपित किया है। एशियन एग्री हिस्ट्री फाउण्डेशन ने इस ग्रंथ को प्रकाशित किया है। उन्होंने आह्वान किया कि इस ग्रंथ में खेती से जुड़े परम्परागत ज्ञान को विश्वविद्यालय आगे बढ़ाए।

कुलपति श्री अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि विगत एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने अनुसंधान के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल की है। विराट परिसर श्रेष्ठ अकादमिक स्तर व शैक्षणिक गुणवŸाा के कारण आज यह विश्वविद्यालय की भूमिका अद्वितीय है। डाॅ. कर्नाटक ने बताया कि प्रकृतिक खेती पर आगामी वर्ष से विश्ववि़द्यालय कृषि स्नातक कार्यक्रम का एक कोर्स चलाएगा। साथ ही एक प्रथम डिग्री कार्यक्रम आरंभ करने का भी मथंन चल रहा है।

Related post