माउंट एवरेस्ट तक बाइक यात्रा के लिए डॉ. दीपक शर्मा को एशिया सम्मान


उदयपुर। रॉकवुड्स एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा को थाईलैंड में आयोजित एशिया हार्ले डेज में लेजेंड्स विनर – यूनिक राइड ऑफ द ईयर (2025) सम्मान मिला है।
उन्होंने हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका बाइक से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर साहस और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। इस रोमांचक अभियान में उनके साथ अंकुश गुलाटी, ऋतेश शेटिया व मनु जोसेफ भी शामिल थे।


11+ एशियाई देशों और 80 से अधिक H.O.G. चैप्टर्स में से केवल चार राइडर्स को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। यह उपलब्धि उदयपुर और भारत की एडवेंचर बाइकिंग दुनिया के लिए गर्व का क्षण है।









