डॉ. गौरव पाईवाल का नाम फोर्ब्स द्वारा ‘इन्फ्लुएंशियल बिज़नेस लीडर 2025’ की लिस्ट में


उदयपुर के जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गौरव पाईवाल का नाम प्रतिष्ठित व्यवसायिक पत्रिका फोर्ब्स में “Influential Business Leader” के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
यह उपलब्धि उन्हें स्पाइन और जॉइंट पेन मैनेजमेंट में किए गए उल्लेखनीय योगदान और बिना ऑपरेशन, बिना दवाइयों के आधुनिक तकनीकों के जरिए मरीजों को राहत दिलाने के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. पाईवाल पिछले 18 वर्षों से उदयपुर में डॉ. पाईवाल फिजियोथेरेपी एवं डायबिटिक फुट केयर क्लिनिक के माध्यम से हजारों मरीजों का सफल उपचार कर चुके हैं। उन्होंने सेगमेंटल डी-कंप्रेशन ट्रैक्शन, लेज़र और टेकार थेरपी जैसी नवीन तकनीकों से जटिल दर्द को भी दूर करने में सफलता पाई है।
डॉ. पाईवाल ने कहा “यह उपलब्धि मेरे मरीजों के विश्वास और मेरी टीम के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। मैं आगे भी रीढ़ और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु नई तकनीकों और शोध पर कार्य करता रहूँगा।”









