सुभाष नगरवासियों ने नगर निगम का किया ‘श्राद्ध संस्कार’, अनोखा प्रदर्शन

 सुभाष नगरवासियों ने नगर निगम का किया ‘श्राद्ध संस्कार’, अनोखा प्रदर्शन

सुभाष नगर के क्षेत्रवासियों ने अपने क्षेत्र में कई दिनों से टूटी सड़के, उफनती नालियाँ और गटर आदि से परेशान होकर आज शाम नगर निगम उदयपुर के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए निगम का ही ‘श्राद्ध संस्कार’ कर दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार स्थिति से अवगत कराने के बावजूद निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। अब क्षेत्रवासी अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुँचाना चाहते हैं।

श्राद्ध संस्कार से पहले निवासियों ने एक शोक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो इस समय चर्चा का विषय बन रहा है।

Related post