ग्रामीण सेवा शिविर से बदली चौपा राम की जिंदगी

 ग्रामीण सेवा शिविर से बदली चौपा राम की जिंदगी

उदयपुर, 10 अक्टूबर।
झाड़ोल तहसील की ग्राम पंचायत कितावतों का वास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर चौपा राम लखमा जी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। चौपा राम ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एक माह पूर्व आवेदन किया था। शिविर स्थल पर ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और उपखंड स्तर से अनुमोदन कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अब चौपा राम और उनके परिवार को हर माह 15 किलोग्राम खाद्यान प्राप्त होंगे।

साथ ही, चौपा राम और उनकी पत्नी पनी बाई दोनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था योजना के लिए पंजीकृत कर स्वीकृति जारी की गई। अब दंपती को प्रति माह पेंशन का भी लाभ मिलेगा।

राजस्थान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित चौपा राम ने ग्रामीण सेवा शिविर, राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related post