राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ: कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न


वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश भर में 10 दिसंबर से विविध राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु गुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियां जन – जन तक पहुंचे और शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम और गतिविधियां सफल रूप से आयोजित हो इस हेतु पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।
ये होंगे प्रमुख आयोजन:
- 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस,
- 11 दिसंबर को एनआरआर चैप्टर्स के साथ संवाद, बदलता राजस्थान-बढ़ता राजस्थान रथों की रवानगी,
- 12 दिसंबर को नवाचार दिवस
- सहित 25 दिसंबर तक स्वच्छता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा अभियान, वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनियों का आयोजन, राजकीय कार्यालय में साफ-सफाई अभियान, ग्रामीण एवं शहरी फॉलो अप सेवा शिविरों का आयोजन, महिला सम्मेलन, किसान सम्मेलन, रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन, युवा-रोजगार दिवस, पर्यावरण संरक्षण अभियान, पर्यटन कांक्लेव, सुशासन दिवस सहित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएगी









