लेखा एवं कार्यालय स्टॉफ प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग शिविर सम्पन्न

 लेखा एवं कार्यालय स्टॉफ प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग शिविर सम्पन्न

हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य राज्य उदयपुर के तत्वाधान में बुधवार को राज्य प्रशिक्षण केंद्र गोवर्धन विलास, सेक्टर 14 उदयपुर में लेखा एवं कार्यालय स्टॉफ प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग शिविर सम्पन्न हुआ।

संचालक रिपुदमन सिंह गिल राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश से 40 जिला ऑर्गेनाइजर और जिला प्रभारी प्रशिक्षण लिया। मुख्य अतिथि राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यालय व प्रशिक्षण में कुशल नेतृत्व व्यक्ति को आगे बढ़ता है, और प्रदेश के प्रत्येक बालक बालिकाओं को स्काउटिंग का लाभ मिलना चाहिए इसके लिए हम सब को मजबूती से आगे बढ़ाना है। राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन कहा की स्काउट गाइड की कला, दक्षता, नेतृत्व को और मजबूत कैसे किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा की।

सहायक लेखा अधिकारी महक सनाढ्य ने लेखा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की व दिशा निर्देश प्रदान किये। पवन कुमार अकाउंट प्रभारी ने वर्तमान सत्र के अकाउंट के बारे में चर्चा की और आगामी वर्ष अकाउंट से संबंधित गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related post