गणतंत्र दिवस 2026: स्टेडियम/गांधी ग्राउंड जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी

 गणतंत्र दिवस 2026: स्टेडियम/गांधी ग्राउंड जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी

26 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र उदयपुर पुलिस ने आमजन के लिए यातायात व सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक आयेंगे इसके लिये यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे, एवं पैदल आने- जाने वाले किसी भी दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो, आमजन से अपील है कि यातायात नियमों की पालना करें। इस हेतु यातायात की व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी जो प्रातः 07:00 से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।

निम्न स्थानों पर चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा:
शिक्षा भवन से चेतक सर्कल की तरफ
हाथीपोल गेट से चेतक सर्कल की तरफ
कोर्ट चौराहा से चेतक सर्कल की तरफ
लोक कला मण्डल से चेतक सर्कल की तरफ
नजर बाग, गुमानिया नाला से चेतक सर्कल की तरफ

पार्किंग व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी:
1 आकाशवाणी केन्द्र के पास दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी
2 शिक्षा भवन चौराहे पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी
3 लोक कला मण्डल के पास रोड के दोनों तरफ चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी

यातायात डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा:
फतहपुरा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन सुखाडिया सर्कल, एम-जी-कॉलेज हो कोर्ट चौराहा से आ जा सकेंगे
मल्लातलाई की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन आयुर्वेदिक चौराहा, अम्बावगढ, नई पुलिया होकर या आयुर्वेद चौराहे से शिक्षा भवन, जरीया मार्ग होकर हाथीपोल, देहलीगेट की तरफ आ जा सकेंगे
26 जनवरी की पूर्व संध्या से कार्यक्रम समाप्ति तक पहाड़ी बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली प्राइवेट बसें लोक कला मण्डल के वहां से संचालित होगी

स्टेडियम की दीवार के सहारे उपरोक्त समय पर कोई वाहन पार्क नहीं करे।

आमजन के लिये गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने के लिये व्यवस्था निम्न प्रकार से होगी:
कोर्ट चौराहे से चेतक सर्कल ⇾ हाथीपोल ⇾ जरीया मार्ग ⇾ शिक्षा भवन चौराहा पहुंच स्वरूपसागर की पाल की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया/दुपहिया वाहन पार्किंग, एवं दुपहिया पार्किंग गुरु गोविन्द स्कूल से शिक्षा भवन चौराहे के मध्य रोड साइड में रहेगी तथा पैदल पहाड़ी बस स्टैण्ड प्रवेश द्वार से गांधी ग्राउण्ड में प्रवेश करेंगे। वाहनों की पार्किंग मेडिकल बाजार, एवं मधुवन चौकी के पास रहेगी।

1- एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिये, उपरोक्त व्यवस्था लागू नहीं है।
2- आमजन से अनुरोध है कि मुख्य सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं करें, एवं यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।

Related post