उदयपुर में एम जी शोरूम का नाम अब परम एम जी


उदयपुर में एम जी कार्स के दीवानों के लिए खुशखबरी, मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एम जी के शोरूम का मेक ओवर अब परम एम जी के नाम से हो चुका है।
इसमें शोरूम का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है बल्कि परम एम.जी बेहतर कस्टमर केअर और बेस्ट आफ्टर सेल सर्विस का भी दावा करते है।
जानकारी के अनुसार परम एम जी एक गुजरात बेस्ड ग्रुप है जिन्होंने एम जी शोरूम उदयपुर की फ्रेंचाइजी ली है।
एम जी अपनी टेक सेवी, अल्ट्रा मॉडर्न और आरामदायक कारो के लिए प्रसिद्व है। अपने हेक्टर, एस्टर, ग्लोस्टर जैसे पॉपुलर मॉडल्स के बाद इलेक्ट्रिक कार्स में भी एम जी अपना दबदबा कायम रखे हुए है, इनके ट्रेंडिंग ev मॉडल जैसे एम जी ज़ेड एस इवी, एम जी कॉमेट इवी, एम जी विंडसर इवी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते है।
परम एमजी का वादा है कि वे उदयपुर वासियों को एम जी की बेस्ट सर्विस देने की कोशिश करेंगे।









