अब 50 जिलों और 10 संभाग का हुआ राजस्थान, उदयपुर से सलूंबर अलग हुआ

 अब 50 जिलों और 10 संभाग का हुआ राजस्थान, उदयपुर से सलूंबर अलग हुआ

उदयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को नवसृजित जिलों और 3 संभागों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने जयपुर के बिड़ला सभागार में हुए नवसृजित जिलों के स्थापना कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहूति दी और राजस्थान के विकास के लिए कामना की। इसमें उदयपुर की बात करे तो सलूंबर अलग होकर जिला बना है.

सीएम गहलोत ने कहा कि नए जिलों और संभागों के सृजन से राज्य की प्रशासनिक इकाइयों का विकेन्द्रीकरण होगा, उनकी क्षमताएं बढ़ेेंगी और कानून व्यवस्था अधिक मजबूत होंगी। आमजन के प्रशासनिक कार्य अब नजदीक ही सुगमता से होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जनभावनाओं में घुली यह राजस्थान की एक नई सकारात्मक शुरूआत है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1956 में 2 करोड़ की जनसंख्या पर 26 जिले बने थे। वहीं, 67 साल में आबादी 3 गुना बढ़ने के बावजूद 7 ही नए जिलों का गठन हुआ था। अब राज्य सरकार ने जनभावना के सम्मान में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के लिए एक साथ 19 नए जिलों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जिला गठन समिति का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया है, जिससे आमजन की न्यायोचित मांगों पर परीक्षण कर पूरा किया जाएगा।

नवसृजित जिलों की वेबसाइट लॉन्च*

-anupgarh.rajasthan.gov.in

  • balotra.rajasthan.gov.in
  • beawar.rajasthan.gov.in
  • didwana-kuchaman.rajasthan.gov.in
  • deeg.rajasthan.gov.in
  • dudu.rajasthan.gov.in
  • gangapurcity.rajasthan.gov.in
  • jaipurural.rajasthan.gov.in
  • jodhpurrural.rajasthan.gov.in
  • kekri.rajasthan.gov.in
  • khairthaltijara.rajasthan.gov.in
  • kotputlibehror.rajasthan.gov.in
  • neemkathana.rajasthan.gov.in
  • phalodi.rajasthan.gov.in
  • salumber.rajasthan.gov.in
  • sanchore.rajasthan.gov.in
  • shahpura.rajasthan.gov.in

इन जिलों और संभाग की स्थापना
अनूपगढ़, गंगापुर सिटी, कोटपूतली-बहरोड़, बालोतरा, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, जयपुर ग्रामीण, नीम का थाना, डीग, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर ग्रामीण, सलूम्बर, दूदू, केकड़ी, सांचौर तथा शाहपुरा के साथ बांसवाड़ा, सीकर और पाली संभाग की स्थापना हुई।

Related post