श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का भव्य आयोजन

 श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का भव्य आयोजन

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में आज उदयपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे ने की और इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, संगतों, तथा गुरुद्वारा साहिबों की जत्थेबंदियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कीर्तन दरबार, शब्द गायन, और गुरु महाराज की जयघोष से सम्पूर्ण नगर गुरुबाणी के सुरों से गूंज उठा।

नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन दरबार, सेक्टर 11 से हुआ और यह प्रमुख मार्गों से होते हुए, इसका गुरुद्वारा दुख निवारण श्री गुरु नानक दरबार, सेक्टर 14 में समापन हुआ।

सिख समाज उदयपुर की ओर से इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों, पुलिस प्रशासन और नगर निगम का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।

सिख मीडिया सेंटर, उदयपुर की टीम ने नगर कीर्तन की पूरी कवरेज की और लाइव प्रसारण अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया ताकि जो संगत शरीक नहीं हो पाई, वे भी घर बैठे इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बन सकें।

Related post