मनवा खेड़ा स्थित द लीजेंड शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

 मनवा खेड़ा स्थित द लीजेंड शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

मनवा खेड़ा स्थित दी लीजेंड शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (NSCC) 2025 – राइफल में अकादमी से भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।

सब यूथ गर्ल्स राइफल शूटिंग कैटेगरी में अकादमी की होनहार निशानेबाज़ तेजस्विता चावड़ा, रागावी पोर्वाल और रुत्वी पटवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही प्रयास में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया।

इस अवसर पर अकादमी के कोच चेतन कुमार सालवी ने इस सफलता को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। वहीं द लीजेंड शूटिंग रेंज के डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर गजेंद्र सिंह राणावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related post