खरताना बना अनुशासन का रणक्षेत्र: स्काउट्स की शानदार सलामी ने जीता सबका दिल!


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरताना में आयोजित विद्यालय भवन लोकार्पण एवं ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय संघ मावली की स्काउट इकाइयों एवं एनसीसी विंग द्वारा संयुक्त रूप से अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि: माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी एवं विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी. पी. जोशी जी, जिला अध्यक्ष श्री पुष्कर लाल तेली जी एवं मावली विधायक श्री पुष्कर डांगी जी को स्काउटिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। एस्कॉर्ट टोली ने सभी गौरवशाली अतिथियों को मंच तक ससम्मान पहुंचाया।
यह सफल आयोजन स्थानीय संघ मावली सचिव श्री राजवीर सिंह के कुशल निर्देशन में उदयपुर के सीनियर रोवर विशाल गुप्ता, रोवर निखिल साहू एवं रोवर विरेंद्र सिंह चुंडावत के संयुक्त नेतृत्व में अनुशासित ढंग से पूर्ण किया गया। अतिथियों द्वारा स्काउट्स की चुस्ती-फुर्ती और शानदार टर्न-आउट की मुक्त कंठ से सराहना की गई।









