देश में 100 पर्सेटाइल लाने वाले 12 स्टूडेंट्स में से 8 एलन क्लासरूम से, एलन उदयपुर से देव गहलोत रहे टॉप

 देश में 100 पर्सेटाइल लाने वाले 12 स्टूडेंट्स में से 8 एलन क्लासरूम से, एलन उदयपुर से देव गहलोत रहे टॉप

जेईई मेन जनवरी सत्र के परिणामों में एलन करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता सिद्ध की है। संस्थान के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि देशभर में 12 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेटाइल प्राप्त किए, जिनमें से 8 विद्यार्थी एलन के क्लासरूम प्रोग्राम से हैं। इसके साथ ही 18 विद्यार्थी विभिन्न राज्यों में स्टेट टॉपर बने हैं।

एलन उदयपुर के सेंटर हेड शांतनु विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि एलन उदयपुर क्लासरूम के विद्यार्थी देव गहलोत ने 99.884 पर्संटाइल प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। देव दो वर्षीय नियमित क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र रहे हैं।

उदयपुर सेंटर से अन्य प्रमुख उपलब्धियां
हविश पाटीदार 99.793 पर्सेटाइल,वैभव कच्छारा 99.538 पर्सेटाइल,सुमित पालीवाल 99.371 पसेंटाइल,शुभिका गुर्जर 99.070 पर्सेटाइल,कृष जिंदल 99.056 पर्सेटाइल, परिणामों की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए संस्थान ने इस वर्ष भी अपने परिणामों का सत्यापन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ऑडिट फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) से करवाया है।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ सफलता का उत्सव
परिणाम घोषित होते ही एलन उदयपुर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया। फैकल्टी टीम ने सभी सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं -दीं। परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच गर्व और प्रसन्नता का वातावरण रहा।

शांतनु विजय ने कहा कि अब मेवाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। एलन उदयपुर में कोटा की अनुभवी शैक्षणिक टीम, शोध-आधारित अध्ययन सामग्री, सुव्यवस्थित अकादमिक योजना तथा परिणामोन्मुख शिक्षण पद्धति उपलब्ध है। विद्यार्थियों को कोटा जैसा प्रतिस्पर्धी, अनुशासित और परिणामकेंद्रित वातावरण अब उदयपुर में ही प्राप्त हो रहा है।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं एलन उदयपुर की समर्पित फैकल्टी टीम को दिया। विद्यार्थियों के अनुसार संस्थान की सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, व्यक्तिगत मार्गदर्शन (वन मेंटरशिप-टू-वन), एलन ऐप की शैक्षणिक विश्लेषण प्रणाली तथा नियमित अखिल भारतीय टेस्ट श्रृंखला ने उनकी तैयारी को सुदृढ़ बनाया।

निरंतर परिश्रम और लक्ष्य आधारित तैयारी से मिली सफलता -देव गहलोत
कक्षा 11 से एलन उदयपुर के नियमित छात्र देव गहलोत ने जेईई मेन में 99.884 पर्सेटाइल प्राप्त की। देव ने बताया, मैं प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे स्वअध्ययन करता था। यदि किसी परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आते थे, तो मैंने निराश होने के बजाय अपनी कमियों का विश्लेषण किया और अगले टेस्ट के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया।
देव का मानना है कि जेईई मेन एवं जेईई एडवांस जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतरता, आत्मअनुशासन और चरणबद्ध लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है। उनका वर्तमान लक्ष्य 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक तथा जेईई एडवांस में श्रेष्ठ रैंक प्राप्त करना है।

मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब जेईई एडवांस पर केंद्रित तैयारी – हविश पाटीदार
99.793 पर्सेटाइल प्राप्त करने वाले हविश पाटीदार ने कहा कि अब उनका संपूर्ण ध्यान जेईई एडवांस की तैयारी पर है। उन्होंने बताया कि एलन की सुसंगठित अकादमिक संरचना, अवधारणाआधारित शिक्षण पद्धति-, नियमित शंका समाधान सत्र एवं विस्तृत परफॉर्मेंस विश्लेषण प्रणाली ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी।
हविश ने कहा कि संस्थान का अनुशासित वातावरण और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन उन्हें आगामी परीक्षा के लिए आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाना है।

Related post