युवा दिवस पर नवीन अधिवक्ताओं का स्वागत


अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद उदयपुर इकाई द्वारा आज युवा दिवस के अवसर पर इस वर्ष में वकालत के पेशें में आए नवीन अधिवक्ताओ का ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अधिवक्ताओं ने विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इकाई अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि किस प्रकार विवेकानन्द जी के जीवन को आदर्श बनाकर अपने जीवन को उत्तम बनाया जा सकता है, इसी क्रम में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, दिनेश गुप्ता, वंदना उदावत, महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया ने भी संबोधित किया और सभी ने एक स्वर में विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन को किस तरह उज्जवल बनाया जा सकता है उस और अग्रसर रहने हेतु नवीन अधिवक्ताओं को संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद इकाई महामंत्री डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने एवं संचालन गौरव जैन व नवीन मेनारिया ने किया।




