450 बेड, मॉडर्न ओ टी और कृत्रिम अंग निर्माण यूनिट: ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ की खासियतें

 450 बेड, मॉडर्न ओ टी और कृत्रिम अंग निर्माण यूनिट: ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ की खासियतें

नारायण सेवा संस्थान का ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल देश के सबसे बड़े दिव्यांगजन समर्पित सेवा परिसरों में शामिल होने जा रहा है। इस अस्पताल में 450 बेड, दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर और कृत्रिम हाथ-पैर व ऑर्थोटिक उपकरण निर्माण की सुविधा मौजूद है।

यहाँ हड्डी, पोलियो, क्लबफुट सहित अन्य शल्य चिकित्सा के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत पुनर्वास योजना दी जाएगी।

परिसर में 3-डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, CAD-CAM सिस्टम, NABH मानक, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट, सोलर पावर प्लांट, RO वॉटर सिस्टम, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, BMS और एक्सेस कंट्रोल सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ऑपरेशन, कृत्रिम अंग, इलाज, फिजियोथेरेपी, भोजन, आवास और प्रशिक्षण—सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

Related post