उदयपुर में विंटेज ज्वेलरी एग्ज़ीबिशन की चमक, सिर्फ़ 2 दिन शेष – 19 अगस्त तक


शहर में इन दिनों आभूषण प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण प्रतीक ज्वैलर्स – एक्स्ट्राऑर्डिनेर ज्वेल्स ऑफ उदयपुर द्वारा आयोजित विंटेज ज्वेलरी एग्ज़ीबिशन है। भट्ट जी की बाड़ी स्थित जी.एफ. 26 पर चल रही यह प्रदर्शनी अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। केवल दो दिन शेष हैं और 19 अगस्त 2025 को इसका समापन होगा।
इस भव्य आयोजन ने अब तक हजारों आगंतुकों को मंत्रमुग्ध किया है। यहाँ एक ही छत के नीचे आभूषणों का दुर्लभ संग्रह प्रदर्शित किया गया है, जिसे पहली बार उदयपुरवासी प्रत्यक्ष देख रहे हैं।
क्या है ख़ास?
प्रदर्शनी में कई आकर्षक श्रेणियां प्रदर्शित हैं—
✔️ जड़ाऊ ब्राइडल ज्वैलरी
✔️ आधुनिक पोल्की मास्टरपीस ज्वेलरी
✔️ दुर्लभ रत्न – मॉर्गनाइट, टैंज़नाइट, एमरल्ड और रूबी ज्वैलरी
✔️ विंटेज ज्वैलरी, जिन्हें उदयपुर में पहले कभी प्रदर्शित नहीं किया गया
आंचलिया जी की सराहना
उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत जी आंचलिया ने इस अवसर पर प्रतीक ज्वैलर्स के डायरेक्टर नरेंद्र सिंघवी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा –
“नरेंद्र सिंघवी जी ने उदयपुर में आभूषण उद्योग को हमेशा नई दिशा दी है। उन्होंने न केवल 90 के दशक में हॉलमार्क ज्वेलरी की परंपरा शुरू की, बल्कि शहर को आधुनिक शोरूम संस्कृति से भी परिचित कराया। पुरानी सिटी से बाहर निकलकर आकृति शोरूम की स्थापना करना उनका साहसिक और ऐतिहासिक कदम था।
आज इस प्रदर्शनी में जो कलेक्शन दिख रहा है, वह किसी बड़े महानगर से कम नहीं है। अब शादी या विशेष अवसर पर आभूषण खरीदने के लिए उदयपुरवासियों को जयपुर, दिल्ली या मुंबई जाने की ज़रूरत नहीं—क्योंकि हर स्तर का विश्वस्तरीय कलेक्शन यहीं उपलब्ध है।


सिंघवी जी ने सिल्वर पर डायमंड और रत्नों की जड़ाई जैसे नए प्रयोग करके उदयपुर को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। आज मुंबई जैसे महानगरों में भी उनके कलेक्शन की सराहना होना गर्व की बात है। मैं प्रतीक ज्वैलर्स परिवार को इस शानदार आयोजन और उत्कृष्ट कलेक्शन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।”
जल्द विज़िट करें
डायरेक्टर नरेंद्र सिंघवी ने कहा कि यह प्रदर्शनी कला, परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय संगम है। आभूषण प्रेमियों के लिए यह अंतिम अवसर है, क्योंकि 19 अगस्त 2025 को भव्य एग्ज़ीबिशन विजिट के लिए अंतिम अवसर होगा ।
📍 स्थल – जी.एफ. 26, भट्ट जी की बाड़ी, उदयपुर
📞 अधिक जानकारी हेतु हेतु संपर्क: 96499 65895









