Digiqole Ad Digiqole Ad

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी

 मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी

अधिक मुनाफे के लालच में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए जा रहे हैं।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा निदेशालय जयपुर सुनील शर्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर घी, तेल, मावा, दूध, मिठाईयां, पनीर, मैदा एव अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जॉच हेतु प्रोगशाला में भिजवाए जा रहे है।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 2 खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए गए। जिसमें नेहरू जनरल स्टोर फतेहपुरा पर धौलपुर फ्रेश देशी घी का एवम रॉयल जेएफसी स्वीट्स एंड बेकरी पर गुलाबजामुन का नमूना लिया गया। दोनो नमूनों को जांच हेतु लैब में भिजवाया गया है। उक्त नमूनों में से अमानक पाए जाने पर एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है की मिलावटखोरों पर कारवाई हेतु संचालित शुद्ध के लिए युद्ध की अभियान अवधि 31 मार्च तक है जिसमे चिकित्सा विभाग के अलावा पुलिस, जिला प्रशासन, माप तौल विभाग एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को भी शामिल किया गया है। अभी तक अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 137 नमूने लिए गए है। मिलावटखोरों के खिलाफ संचालित ये अभियान निरंतर जारी है। जिले में इस सम्पूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा की जा रही है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *