अवैध खनन करते हुए एक डंपर एवं पोकलेन मशीन जब्त, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध खनन करते हुए एक डंपर एवं पोकलेन मशीन जब्त, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेरोदा थाना क्षेत्र के कच्चेर पीपली मगरा में एक डंपर एवं एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मौके पर खनन विभाग की टीम को बुलाकर मौका पर्चा प्राप्त किया गया तथा उक्त डंपर चालक, पोकलेन मशीन के चालक एवं अन्य सहयोगियों सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों से पूछताछ के लिए 31-01-2026 तक पीसी रिमांड प्राप्त कर अनुसंधान जारी है।

Related post