डॉ.अनुष्का विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

 डॉ.अनुष्का विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एस.एस. सुराणा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर द्वारा दिए गये निर्देशों की अनुपालना में महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे एलएल.बी. एवं बी.ए.एलएल.बी.के विद्यार्थियों ने भाग लिया |

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालयों में संविधान कि उद्देशिका सामूहिक वाचन किया गया एवं सविधान के संबंध में प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. क्षेत्रपाल सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्त्व को समझाते हुए यह बताया कि भारत का संविधान व्यक्ति को गरिमामय जीवन जीने का अधिकार देता हैं | कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. हारून छीपा ने किया तथा कार्यक्रम में डॉ. मंजू कुमावत, डॉ. श्याम सिंह एवं डॉ. स्मिथ व्यास उपस्थित थे|

Related post