म्हारो खातो म्हारो बैंक योजना के तहत सरस डेयरी परिसर में 50 माइक्रो एटीएम का वितरण


म्हारो खातो म्हारो बैंक अंतर्गत दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ लि. उदयपुर (सरस डेयरी) के परिसर में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवो को 50 माईक्रो एटीएम का वितरण किया गया।
प्रबंध निदेशक डॉ मेहजबीन बानो ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों माईक्रो एटीएम की कार्यप्रणाली, एटीएम द्वारा अपने सदस्यों के खातों में लेन-देन करने संबधी जानकारी एवं माईक्रो एटीएम के परिचालन में आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण की जानकारी दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर के प्रधान कार्यालय में कार्यरत श्री हितेश कुमार पांचाल, प्रबंधक आई.टी. द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में उदयपुर दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ लिय उदयपुर के पी एण्ड आई इंचार्ज, वीना खंडेलवाल एवं दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर के प्रबन्ध निदेशक डॉ, मेहजबीन बानो एवं उदयपुर दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ लि. उदयपुर के कार्यक्षेत्र के जिला उदयपुर एवं सलुम्बर के डेयरी सहकारी समितियों के सचिवो की उपस्थिति रही।









