करियर हाइट्स का सीएमए व सीए फाउंडेशन में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम


सीएमए फाउंडेशन में प्रथम 3 स्थान पर जमाया कब्ज़ा
उदयपुर की संस्था करियर हाइट्स का सीएमए व सीए फाउंडेशन में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा साथ ही यहाँ अध्यनरत छात्रों ने सीएमए फाउंडेशन में प्रथम 3 स्थान पर कब्ज़ा जमाया
सी ए रोमिल जैन ने बताया कि छात्र सौरभ शर्मा ने उदयपुर संभाग पर 298 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीँ , अंशुमन सिंह ने 292 अंक के साथ उदयपुर संभाग में दूसरा प्राप्त किया एवं अन्वेषा जोशी ने 278 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.
यही सभी छात्र करियर हाइट्स के स्कूल कोचिंग बैच के छात्र है , इन्होने अपने 11,12 के साथ सीए व् सीएमए की तैयारी भी करियर हाइट्स से ही की हैं. अन्य छात्रों में करियर हाइट्स के मन उदावत ने 236 , हैनी बोल्या 236 , हिमांशी मालवीय 240, अर्णव जैन 224, दिव्यांश व् लाभांश ने 200 अंक प्राप्त किये व् सीएमए फाउंडेशन प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण किया.
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय करियर हाइट्स के फैकल्टी व् स्टडी मटेरियल को दिया









