उदयपुर के प्रकाश ने रचा इतिहास — RAS में ST वर्ग में 6वीं रैंक


अनुष्का ग्रुप के छात्र रहे उदयपुर जिले के सुखेर (बड़गांव) निवासी प्रकाश गमेती ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ST वर्ग में ऑल ओवर 6वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन किया है।
प्रकाश गमेती एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता किराना दुकान का संचालन करते हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रकाश ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय से पूरी की और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे।
वर्ष 2020 में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बैंक मैनेजर के पद पर चयन प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना था। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने निरंतर तैयारी जारी रखी और अंततः RAS परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।
“कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रेरणादायक सेमिनार में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, सकारात्मक सोच एवं निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया गया। प्रकाश गमेती ने इस अवसर पर अनुष्का ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा प्रदान किए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग की सराहना की।”
प्रकाश गमेती की इस उपलब्धि पर अनुष्का ग्रुप परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्थान के निदेशक श्री राजीव सुराणा एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।









