एडीजे कुलदीप शर्मा ने किया उदयपुर में संचालित 6 वृद्धाश्रम का निरीक्षण


राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश और माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में एडीजे कुलदीप शर्मा ने शहर के कई वृद्धाश्रम और पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौराना सयुंक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अयुषी जैन भी में उपस्थित रहे।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने द्वारा वृद्धजन को उनके अधिकार बताते हुए उनकी समस्याओं का हाथो हाथ समाधान किया गया। वृद्धजन के आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, एवं पेंशन की जानकारी ली गई।









