अभिनेत्री स्मिता बंसल ने उदयपुर में किया ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ शोरूम का शुभारंभ

 अभिनेत्री स्मिता बंसल ने उदयपुर में किया ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ शोरूम का शुभारंभ

मीडिया से कहा – उदयपुर शहर की मिठास हर दिल को छू जाती है

उदयपुर। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री स्मिता बंसल, जिन्हें लोकप्रिय धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में उनके सशक्त अभिनय के लिए जाना जाता है, सोमवार को झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचीं। उन्होंने सूरजपोल स्थित ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ के नए शोरूम का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

मिठाइयों का स्वाद चखते हुए स्मिता बंसल ने मुस्कुराते हुए कहा, “उदयपुर की मिठास और यहाँ के लोगों का अपनापन हमेशा दिल को छू जाता है।”

उद्घाटन समारोह में शहर के विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, खींव सिंह राजपुरोहित, गजपाल सिंह, चंद्रगुप्त चौहान, आकाश वागरेचा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, उद्यमी, मीडिया प्रतिनिधि और मिठाई प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक स्वागत और राजस्थानी संस्कृति की झलक ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

मीडिया से बातचीत में स्मिता बंसल ने कहा कि उदयपुर की खूबसूरती, स्वच्छता और लोगों की आत्मीयता देशभर में एक उदाहरण है। उन्होंने कहा, “जब भी मैं राजस्थान आती हूँ, यहाँ के स्वाद, संस्कृति और लोगों के प्रेम में खो जाती हूँ। ‘बाबूजी मिठाई’ का स्वाद भी उतना ही खास है, जितना इस शहर का नाम।”

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में उद्योग और परंपरा का अनोखा संगम है, और इस तरह के स्थानीय ब्रांड शहर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वे जल्द ही अपने नए टीवी प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों से फिर जुड़ने वाली हैं।

‘बाबूजी मिठाई’ के संचालक राम सिंह और बाबू सिंह ने बताया कि यह उदयपुर में उनका चौथा शोरूम है। यहाँ उदयपुरवासियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली पारंपरिक मिठाइयाँ और नवीन फ्लेवर की डेज़र्ट रेंज उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम के अंत में स्मिता बंसल ने अतिथियों और ग्राहकों के साथ फोटो खिंचवाए, शोरूम की आकर्षक मिठाई रेंज को सराहा और उत्साहपूर्वक खुद काउंटर पर जाकर इमरती भी बनाई।

Related post