अरावली इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग 2026 का भव्य समापन


अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेट एंड अलाइड हेल्थकेयर साइंसेज में आयोजित अरावली इंस्टिट्यूट प्रीमियर लीग स्पोर्ट्स वीक 2026 का उत्साह, उमंग और खेल भावना से भरपूर भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इंस्टिट्यूट के डॉ संदीप जैन ने बताया कि स्पोर्ट्स वीक में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैरम, शतरंज, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए संघर्ष के साथ-साथ अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना भी देखने को मिली।
डॉ. आनंद गुप्ता की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह में अरावली ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. आनंद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उनके मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और आयोजन टीम के सदस्यों ने पूरे आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। आयोजन समिति ने स्पोर्ट्स वीक को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार जताया। अरावली स्पोर्ट्स वीक 2026 ने विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग, अनुशासन और टीम भावना का ऐसा मंच तैयार किया, जिसकी यादें लंबे समय तक उनके साथ रहेंगी।









