द स्टडी स्कूल का जयपुर में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन


नृत्य शैली डांस अकैडमी, जयपुर की ओर से 30 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय एन डांस कार्निवल 2026 में द स्टडी स्कूल, बड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा। ज्ञात रहे की सामूहिक नृत्य व एकल नृत्य में द स्टडी स्कूल रनर अप रहे तथा ट्रॉफी प्राप्त की। एकल नृत्य में सौम्या साक्षी ने रनर अप ट्रॉफी प्राप्त की। प्रतियोगिता में राजस्थान के 15 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल के निदेशक देवेंद्र सिंह राठौड़ व प्रधानाध्यापक अविषेक मजूमदार ने विजेता टीम को बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।






