उदयपुर के कुशाग्र डागलिया ने AIR 448 प्राप्त कर जिले में किया सर्वोत्तम प्रदर्शन

 उदयपुर के कुशाग्र डागलिया ने AIR 448 प्राप्त कर जिले में किया सर्वोत्तम प्रदर्शन

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान द रेडिएंट अकादमी के छात्र कुशाग्र डागलिया ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई (एडवांस्ड) 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 448 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ कुशाग्र ने उदयपुर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शहर और संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने स्कूल एमडीएस तथा रेडिएंट अकादमी के व्यवस्थित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रेडिएंट अकादमी के निदेशक एवं शिक्षकों ने कुशाग्र को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी तथा विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुशाग्र भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर संस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे।

संस्थान परिवार ने कुशाग्र एवं उनके अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। “रेडिएंट का साथ: सफलता का विश्वास” सार्थक करते हुए सभी विद्यार्थियों के यहाँ ख़ुशी की लहर है ।

Related post