नौकरानी ने ही रची लूट की साजिश, 3 गिरफ्तार, 2 फरार


प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी स्थित उदयविहार कॉलोनी में कुछ दिनों पहले घर में घुसे 2 नकाबपोश बदमाशो ने घर मे मौजूद वृद्धा का गला दबा लूट की कोशिश की पर वृद्धा के चिल्लाने से वे भाग गए।
पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना की मास्टरमाइंड घर में दो सालों के काम कर रही नौकरानी रेखा मेघवाल ही थी।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि रेखा ने अपने भाई कमलेश, उसकी महिला मित्र रितिका विग, दो अन्य प्रदीप परदेशी और लोकेश मेघवाल के साथ मिल कर लूट का षड्यंत्र रचा था।
रेखा को पता था कि घर मे किस समय कोई भी नही होता है, उसने रितिका को मैसेज करके बताया और गैंग के दूसरे लोगो ने वारदात को अंजाम दिया।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी रेखा मेघवाल, कमेलश की महिला मित्र रितिका और प्रदीप परदेशी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कमलेश और उसका साथी लोकेश मेघवाल फरार है।









