फायरिंग के मामले में वांछित 2 कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और गिरफ्तार


दिनांक 2 अक्टूबर को हाथीपोल थाना क्षेत्र में स्थित होटल राजदर्शन के बाहर रोड़ पर तलवार बाजी तथा फायरिंग की वारदात में लिप्त 2 हिस्ट्रीशीटर शोएब उर्फ पहलवान व मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले में दोे पक्षो द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध रिपोर्ट पेश की जिसपर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस द्वारा प्रकरण में पूर्व मंे आरोपी मोहम्मद राहिल उर्फ बोहरा, दानिष उर्फ आतंक, मोहम्मद नदीम उर्फ निन्दो, साकीर उर्फ टईया व माजिद उर्फ मच्छी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि आरोपीगणों के कब्जे मे मिले पिस्टल व चाकु घटना फायरिंग की घटना के वक्त दुसरी पिस्टल होने से धारा 3/25 व 4/25 आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपीगणों को
जे.सी. कराया गया। आरोपीगणों से प्रकरण में अनुसंधान वांछित होने से जरिये प्रोडक्षन वारन्ट के प्राप्त किया जाकर प्रकरण मंे वक्त घटना प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया गया।
आरोपीगणों को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।









