नाबालिग़ से अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


झाड़ोल थाना पुलिस ने पांच हज़ार रुपये के इनामी अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी द्वारा थाने पर रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि वह और उसका परिवार दाह संस्कार में गये हुए थे तभी उसकी नाबालिग पुत्री को मांगीलाल नाम का व्यक्ति जबरन अपने साथ ले गया है।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेष गोयल के निर्देषन व श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा एवं श्री नेत्रपालसिंह वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में थानाधिकारी झाडोल श्री फेलीराम द्वारा टीम गठन कर अपहर्ता की तलाश कर दस्तायाब की गई। अपहर्ता ने अपने साथ बलात्कार होना बताया। जिस पर पोक्सो एक्ट का ईजाफा किया जाकर एसआर जारी की गई।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अभियुक्त मांगीलाल गायरी, गणेशलाल गायरी, को पूर्व में गिरफतार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया गया। प्रकरण मे पांच हजार रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त खुमाण लाल गायरी उर्फ भगवती लाल पिता भज्जा जी निवासी खमनोर की तलाश कर मुम्बई से गिरफतार किया गया।









