उदयपुर पुलिस की शहर में चल रहे 6 अवैध हुक्का बार के विरूद्ध कार्यवाही


शहर में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार की रोकथाम हेतु उदयपुर पुलिस के कई थानों ने डीएसटी टीम के साथ 6 अलग अलग कार्यवाही कर 30 से ज़्यादा हुक्का जब्त किए। पुलिस थाना क्षेत्र अम्बामाता, भुपालपुरा व सुखेर थाना द्वारा कार्यवाही की गई।


कार्यवाही 01 – अमराई रोड उदयपुर पर थानाधिकारी अम्बामाता मुकेश सोनी व डीएसटी टीम द्वारा ब्लुमुन रेस्टोरेंट रूफ टोप पर दबिश दी गई रेस्टोरेन्ट से हुक्का साम्रगी में 31 फलेवर पैकेट नग एवं 07 हुक्का उपकरण सामग्री सहित जब्त कर रेस्टोरेन्ट के कर्मचारी कन्हैयालाल कटारा के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही 02 – अम्बावगढ स्थित होटल कुराबड हिल्स पर दबिश दी गई। रेस्टोरेन्ट से हुक्का साम्रगी मे 36 फलेवर पैकेट नग एवं 05 हुका जब्त कर रेस्टोरेन्ट मेनेजर महेन्द साहु के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही 03 – थानाधिकारी भुपालपुरा आदर्श कुमार व जिला स्पेशल टीम द्वारा केशव नगर स्थित सासा रेस्टोरंेेट में कार्यवाही कर कार्मिक महेन्द्रसिंह निवासी ओगना के प्रकरण दर्ज कर हुक्का उपकरण 05 हुक्के पोर्ट 04 पाईप व 03 चिलम व एक फिल्टर व अलग अलग वैरायटी के तम्बाकु फलेवर के 03 पैकेट जब्त कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही 04 – पुलिस टीम द्वारा लेकसीटी माल अन्तर्गत टू रेबिट्स बार में हुक्काबार चलाये जाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मौके पर 05 हुक्के व 25 से अधिक अलग-अलग प्रकार के फलेवर कोईल हुक्का में प्रयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की गई। बार में अंकित शर्मा निवासी कांगडा हिमाचल प्रदेष व महावीर सिंह निवासी देवगढ दोनो द्वारा हुक्का बनाने का कार्य किया जाना पाये जाने अग्रिम कानूनी कार्यवाही जारी है।
कार्यवाही 05 – थानाधिकारी सुखेर रविन्द्र चारण व विक्रमसिंह प्रभारी डीएसटी मय टीम द्वारा मिक्सोरा हाउस रेस्टोरेंट पर दबिश दी जहां देवी लाल मीणा के खिलाफ कार्यवाही की गई
कार्यवाही 06 – पी.के. होटल शोभागपुरा 100 के रूफटाॅफ पर संचालित रेस्टोरेंट पर दबिश देकर संचालक सुजल तलरेजा निवासी भुपालपुरा द्वारा अवैध रूप से हुक्का रख ग्राहको को पिलाया जा रहा था उक्त दोनो रेस्ट्रोरेंट से अवैध हुक्का सामग्री जब्त कर अनुसंधान जारी है। उक्त दोनो कार्यवाही में कुल 12 हुक्के जब्त किये गये है।









