5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर

 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी की चौदह कैडेट्स ने उत्कृष्टता केंद्र, उदयपुर में आयोजित सीएटीसी 14 सह प्री-रीडिंग कैंप में भाग लिया।

यह प्रशिक्षण शिविर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. रावत के समग्र पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। सेकंड ऑफिसर एएनओ मोनिका सेठ के नेतृत्व में कैडेट्स ने इस शिविर में ड्रिल, मानचित्र वाचन, राइफल संचालन, नेतृत्व, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सामाजिक सेवाएँ, आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण ने कैडेट्स की नेतृत्व क्षमता, साहचर्य भावना और आत्मनिर्भरता को और अधिक मजबूत किया।

शिविर के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में दृष्टि चित्रोल ने फायरिंग में और काव्या महात्मा ने आशु भाषण में स्वर्ण पदक, जबकि तनया पूर्बिया ने आशु भाषण में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह शिविर कैडेटों के समग्र विकास के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

Related post