दो दिवसीय रेप्टाइल कार्यशाला का समापन


वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के फाउंडर पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर में हॉप एंड बिहोन्ड ,फारेस्ट डिपार्टमेंट ,वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी और मद्रास क्रोक्रोडायल ट्रस्ट के तत्वाधान में दो दिवसीय रेप्टाइल कार्यशाला का आज चेतक सर्किल वन विभाग भवन में समापन किया गया.
इन अवसर में उपवन संरक्षक श्री सुनील जी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.
हॉप एंड बिहोन्ड के फाउंडर डॉक्टर जॉय गार्डनर ने बताया कि उनकी संस्था बारिश के इस सीजन में पूरे राजस्थान के सभी जिलों में एक महीने से रेप्टाइल कार्यशाला आयोजित कर रही है जिसमे उस जिले के स्नेक रेस्क्यूर और वन विभाग के चुनिंदा लोगो को रेप्टाइल रेस्क्यू से संबंधित जैसे रेस्क्यू ,रिलीज और स्नेक बाइट से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाएगा साथ ही स्नेक रेस्क्यू टेक्निक के प्रोटोकॉल के बारे में आवश्यक जानकारी दी जाएगी.
वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के फाउंडर पदम् सिंह राठौड़ ने बताया कि पूरे राजस्थान में अभी बारिश के मौसम में इस तरह हर जिले में जाकर रेप्टाइल रेस्क्यू कार्यशाला का आयोजन एक अनूठी पहल है पहले कभी भी किसी भी संस्था द्वारा इतने बड़े व्यापक स्तर पर इस तरह के रेप्टाइल कार्यशाला आयोजन नही हुवे है इन कार्यशालाओं से वन्यजीव संरक्षण को एक नया आयाम मिलेगा एवं लोगो मे सजकता एवं जागरूकता आएगी.
मद्रास क्रोक्रोडायल बैंक के ज्ञानेंद्र ने साँपो की प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन सिंह ने किया.
इस अवसर पर वन विभाग डॉक्टर जॉय गार्डनर डॉक्टर पदम् सिंह राठौड़,गूँजन् पंचोली, अरविंद सिंह, विक्रम, प्रशांत, मुकेश,अर्जुन,गोविंद, मुकेश, चमन सिंह, अनिल रोजर,अर्जुन,मोहित, कमलेश और वन विभाग के प्रतिनिधि आदि शामिल रहे.









